संकटमोचन हनुमान मंदिर टेकी पट्टी के स्थापना दिवस पर जुटे श्रद्धालु

गाजीपुर व प्रयागराज के कलाकार हुए सम्मानित,

PRATAPGARH NEWS: बाघराय क्षेत्र के टेकीपट्टी बिहार स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के स्थापनादिवस पर अखंडमानस पाठ का आयोजन व समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया पुजारी जवाहरलाल ने कहा कि कलियुग मे हनुमानजी की आराधना करने से सभी का कल्याण होगा रात्रि मे गाजीपुर के विरहा सम्राट विजयलाल यादव व प्रयागराज के त्रिभुवननाथ यादव के द्वारा विरहा के माध्यम से भगवान श्रीराम व हनुमान जी के मार्मिक भक्तिमय संबंधो पर गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी संयोजक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीलकुमार यादव ने विरहा जगत के सम्राट विजयलाल यादव व प्रयागराज के त्रिभुवननाथ यादव को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर व शील्ड टाफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर यशवंत बहादुर सिंह पूर्व प्रधान व पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, फतेह बहादुर, मनोज यादव, सौरभ यादव, अरविंद,बबलू, सुरेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *