ढाढा चीनी मिल परिक्षेत्र में मशीन से गन्ना बुआई का हुआ शुभारंभ

लागत, समय की बचत के साथ मजदूरों की समस्या होगी दूर: अधिशासी अध्यक्ष

KUSHINAGAR NEWS: हाटा विकाशखण्ड के ग्राम पाटनी में गन्ना बुवाई शुभारंभ मिल के अधिशासी अध्यक्ष गन्ना रविन्द्र कुमार सिंह व पूर्व सहायक निदेशक गन्ना विशेषज्ञ ओम प्रकाश गुप्ता ने पूजन अर्चन व नारियल तोड़कर किया। सोमवार को किसान रामज्ञान सिंह के खेत में आटोमेटिक केन प्लान्टर द्वारा गन्ना प्रजाति 15023 बुआई कार्यक्रम में मनोज विश्नोई सहायक उपाध्यक्ष गन्ना, अजीत सिंह गन्ना प्रबंधक ने कहा कि जिन किसान के पास गन्ना नही है उनको 10 कुन्तल गन्ना बीज 50% अनुदान पर दिया जा रहा है। गन्ना विकास कर्मचारी रामभरोसे ने बताया कि 30 किसानों ने गन्ना बोने के लिये नाम नोटे कराये हैं। गुप्ता ने बताया कि शरद कालीन गन्ना बुवाई का उद्देश्य, क्षेत्रफल बढाना, कृषकों को गन्ने की उन्नत प्रजातियां उपलब्ध कराना, तोरिया, गेंहू का बीज 50% अनुदान पर उपलब्ध कराना, कृषकों द्वारा बीज गन्ना की मांग नोट करना आदि की समीक्षा प्रतिदिन मिल के अधिशाषी अध्यक्ष आरके गुप्ता कर रहे हैं।किसान सिंह ने बताया कि आटोमेटिक मशीन से गन्ना बोने से समय, लागत में कम आएगी। मजदूरों की समस्या नहीं होगी। चार फुट की दूरी पर गन्ना बो रहा हूँ। सह फ़सली के रूप में तोरिया का बो रहे हैं। किसान अनिरुद्ध सिंह ने छोटा ट्रैक्टर की मांग किया। इस अवसर पर उदयभान सिंह, रविप्रताप, रामध्यान सिंह, जयकिशन, केदार गोड, अनिरुद्ध उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *