चार दिवसीय इंडिया कार्पेट एक्सपोरू 2025 का हुआ सफलतापूर्वक समापन

फेयर में हुई लगभग 1400 से 1600 व्यापारिक पूछताछ
150 से 200 करोड़ रुपए के संभावित व्यापार की जताई गई उम्मीद

BHADOHI NEWS: कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के 49वें संस्करण का भदोही में आयोजित चैथा इंडिया कार्पेट एक्सपो-2025 विदेशी खरीदारों को लुभाने में कामयाब रहा। वर्तमान वैश्विक टैरिफ परिस्थितियों और युद्ध जैसी जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद परिषद् ने सफलतापूर्वक 42 देशों से 215 विदेशी खरीदारों की मेजबानी की। इसके अतिरिक्त 200 से अधिक विदेशी ग्राहकों के भारतीय प्रतिनिधि आयोजन में शामिल हुए। लगभग 12 खरीदार ऑस्ट्रेलिया से तथा 10 खरीदार यूनाइटेड किंगडम से उपस्थित रहे। जो की पिछले संस्करण से इन देशों की खरीदारों की संख्या में वर्धि हुई है। हालही में हुई विदेश व्यापर समझोता (एफटीए) यह दर्शाता है कि भारतीय कालीन उद्योग न केवल पारंपरिक बाजारों में अपनी स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है बल्कि बाजार विविधीकरण की दिशा में भी ठोस कदम उठा रहा है। वर्तमान वैश्विक टैरिफ स्थिति और व्यापारिक अनिश्चितताओं के कारण इस वर्ष प्रदर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। परंतु जिन प्रदर्शकों ने परिषद और उद्योग पर विश्वास जताते हुए मेले में भागीदारी की। उन्हें अत्यंत सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। इसके बावजूद, संस्करण को दुनियाभर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसमें ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, इजिप्ट, फ्रांस, इटली, जापान, कज़ाकिस्तान, स्विट्जर्लैंड, ताइवान, टर्की, यूएसए, चिली, फ़िनलैंड , ईरान, रुस, यूएई, यूके जैसे देश शामिल है। सीईपीसी की मानें तो प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार, लगभग 1400 से 1600 व्यापारिक पूछताछ प्राप्त हुई हैं। जिनसे 150 से 200 करोड़ रुपए के संभावित व्यापार की उम्मीद है। यह भारतीय कालीन उद्योग की दृढ़ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उसकी निरंतर प्रासंगिकता का प्रमाण है। सीईपीसी अध्यक्ष कुलदीप राज वाटल ने कहा कि वैश्विक टैरिफ चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद इस बार के मेले से अत्यंत उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि परिषद अब भारतीय कालीन उद्योग के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों की खोज पर विशेष ध्यान देगी और विदेशों में अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के आयोजन की योजना बना रही है। ताकि उद्योग को वैश्विक स्तर पर और अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में नए उद्यमियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी देखी गई। जो उद्योग में नई ऊर्जा और नवाचार का प्रतीक है। श्री वाटल ने सफल आयोजन के लिए डीएम, एसपी जिला प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सीईपीसी के सीओए सदस्य मो.वासिफ अंसारी, अनिल सिंह, आलम महबूब, बोधराज मल्होत्रा, दीपक खन्ना, हुसैन जफर हुसैनी, इम्तियाज अहमद, पीयूष बरनवाल, महावीर प्रताप शर्मा, मेराज यासीन जान, मुकेश कुमार गोंबर, रवि पाटोदिया, संजय गुप्ता, शौकत खां, शेख आशिक अहमद, सूर्यमणि तिवारी और रोहित गुप्ता व परिषद की कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक डॉ.स्मिता नागरकोटि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *