Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो जाएगी स्थिति स्पष्ट
BHADOHI NEWS: थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के डोमइला में स्थित नहर माइनर के निकट सोमवार की रात संदिग्धावस्था में शराब के नशे में चूर एक युवक की बाइक गिरकर चोटिल हो जाने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बरवा गांव निवासी लक्ष्मण सरोज उर्फ खेसारी (30 वर्ष) पुत्र रविंद्र सरोज उर्फ ननकू लठिया नहर के निकट अपने दोस्त सर्वेश मौर्य की दुकान पर गया था। जहां पर दोनों ने कुछ देर तक लूडो खेला और सर्वेश अपनी बाइक पर लक्ष्मण को बैठाकर वाराणसी सामान लेने के लिए चला गया। वाराणसी से दोनों घर वापस लौट रहे थे। बाइक सर्वेश चला रहा था। जब वह दोनों कछवा पहुंचे तो लक्ष्मण ने सर्वेश से बाइक रोकवाकर शराब पिलाने की जींद किया। सर्वेश ने जब पैसा न होने का बहाना करते हुए शराब नहीं पिलाईं तो लक्ष्मण खुद देसी शराब की दुकान पर पहुंचा और दो पाऊच देसी शराब का पैकेट लेकर गटक गया। फिर दोनों वहां से घर के लिए चल पड़े। जैसे ही बाइक उक्त स्थान पर पहुंची थी कि पीछे बैठा लक्ष्मण गिर पड़ा। जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आई। ऐसे में सर्वेश घबरा गया। वहीं विपरित दिशा से जा रहे आटो चालक ने घटना की जानकारी लक्षण के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बरवा में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर लक्ष्मण की हालत गंभीर होने की स्थिति में चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन दूसरे अस्पताल इलाज के लिए ले ही जा रहे थे कि रास्ते में लक्ष्मण की सांसें थम गई और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मौत कैसे और किन कारणों से हुई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।