Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जनपद के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय यूपी ट्रेड शो दृ स्वदेशी मेला का आज पांचवें दिन भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य द्वार पर टी.डी. इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत पगड़ी, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर किया गया। इस गरिमामय आयोजन में जनपद के उद्यमियों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा जनसमृद्ध कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर सुदर्शन यादव को फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत ट्रैक्टर की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई, जिसके तहत शासन द्वारा ₹8 लाख का अनुदान दिया गया है वहीं, सीएम उद्यमी योजना के तहत संजू चैहान और अनुराग सिंह को प्रोत्साहन राशि के सांकेतिक चेक वितरित किए गए।
विधायक मिश्रा ने इस अवसर पर ष्स्वदेशी अपनाओ, भारत को विश्वगुरु बनाओष् का नारा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान के अनुरूप हमें भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर ने कहा कि स्वदेशी मेले में युवा उद्यमियों की सहभागिता अत्यंत उत्साहजनक है। उन्होंने आगामी बदलापुर महोत्सव में भी उद्यमियों से स्टॉल लगाने का आग्रह करते हुए, हर तहसील स्तर पर ऐसे मेले आयोजित किए जाने की बात कही।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मेले में जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए अपील की कि लोग अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विधायक को अपनी पुस्तक ष्कर्मकुंभष् भी भेंट की। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा स्वयं भी खरीदारी की गई। साथ ही आम जनता ने भी मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्टॉलों से उत्पादों की खरीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह, प्रो. आर. एन. त्रिपाठी, महामंत्री सुशील मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, जयप्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।