Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
JAUNPUR NEWS: जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को ब्लॉक सिरकोनी के ग्राम सुल्तानपुर में अभियान की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, बीसीपीएम सचेंद्र चैहान, संगिनी मीना यादव, एएनएम विनीता देवी, आशा कार्यकर्ता गुंजन देवी आदि उपस्थित रहे और अपनी-अपनी गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगे पाए गए. डॉ. सिंह ने जनसमुदाय से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अभियान की जानकारी ली और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने आशा, संगिनी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि फीवर सर्वे, घर-घर भ्रमण, ब्रीडिंग सोर्स रिडक्शन, हाथ धोने की विधि, मच्छरदानी का उपयोग, जल जमाव रोकने, तथा साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी घर छूटे नहीं और शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो।
अभियान की उपलब्धियाँ
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, शिक्षा विभाग द्वारा 1483 जनजागरूकता रैलियाँ
पंचायती राज विभाग द्वारा, 691 स्थानों पर नालियों की सफाई, 690 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई,388 हैंडपंपों की मरम्मत,363 शौचालयों का निर्माण,नगर निकायों द्वारा,
5383 नालियों की सफाई, 252 स्थानों पर फॉगिंग,
’पशुपालन विभाग द्वाराः150 शूकर पालकों को जागरूक किया गया
’कृषि विभाग द्वाराः281 बैठकों के माध्यम से किसानों को चूहों और छछूंदर से फैलने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।
आशा कार्यकर्ताओं द्वाराः 78879 घरों का सर्वे, 146 बुखार, 106 सर्दी-खांसी, 3 टीबी संभावित, 8 अति कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए
’बीमारी की स्थितिः अब तक जनपद में डेंगू के 65 और मलेरिया के 8 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। सभी का आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
जनसमुदाय से अपील
मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों व आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें, जल जमाव न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, और किसी भी तरह के बुखार में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने झोलाछाप चिकित्सकों से बचने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी।अंत में उन्होंने सभी से आह्वान किया। “हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है। अगर मिले आपका सहयोग, खत्म होंगे संचारी रोग।”