अवैध आतिशबाजी पर सख्ती, 20 कुंतल आतिशबाजी सीज 4 अभियोग पंजीकृत

JAUNPUR NEWS: दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध रूप से रखी गई आतिशबाजी पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बिना अनुमति के रिहायशी क्षेत्रों में आतिशबाजी रखने के मामलों में अब तक कुल 04 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान लगभग 20 कुंतल अवैध आतिशबाजी बरामद कर सीज की गई है। फायर विभाग की टीम द्वारा आतिशबाजी रखे जाने वाले स्थलों का परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुंभ ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 लाइसेंसधारकों द्वारा लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन पाया गया है, जिनके लाइसेंस निलंबन हेतु आवश्यक पत्राचार किया जा चुका है। सुरक्षा उपायों के तहत फायर ब्रिगेड द्वारा स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर रासायनिक आग (केमिकल फायर) से संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि आमजन में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाई जा सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुंभ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही आतिशबाजी खरीदें और नियमों का पालन करें, ताकि पर्व खुशियों के साथ सुरक्षित भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *