मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब ने मनाया करवा चौथ उत्सव, दीप्ति सोनी बनीं करवा चौथ क्वीन

JHANSI NEWS: मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब, झांसी के तत्वाधान में नटराज सरोवर होटल में हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर करवा चौथ के त्योहार को धूमधाम से मनाया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी एवं प्रेसिडेंट ओमनी राय वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल ट्रेजरार तमन्ना राय सेक्रेटरी संयुक्त शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. जिज्ञासा तिवारी रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय प्रोग्राम डायरेक्टर नेहा अग्रवाल और नीलू नरवानी ने किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी, नेल आर्ट, थाली सजावट, रैम्पवॉक जैसे कई रंगारंग प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में रचना कुदरिया और पास्ट प्रेसिडेंट नेहा तिवारी शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का चयन विभिन्न श्रेणियों में किया। प्रतियोगिता में दीप्ति सोनी को करवा चौथ क्वीन का ताज पहनाया गया, जबकि डॉ. फैरी को फर्स्ट रनरअप और मोनिका कोचर को थर्ड मोस्ट ग्रेसफुल घोषित किया गया। अन्य विशेष श्रेणियों में विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे बेस्ट थाली: दीप्ति सोनी, बेस्ट नेल आर्ट: पूजा श्रीवास्तव, बेस्ट मेहंदी: डॉ. फैरी, बेस्ट रैम्पवॉक: प्रियांशी, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस: शालिनी प्रभाकर। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में नेहा राय, कशिश अग्रवाल, ज्योत्सना, साक्षी, शिखा अरोड़ा, ट्विंकल बंसल, नीलम, यशी कमरिया और नायरा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *