कुशवाहा समाज ने भरत मंदिर के पुनः निर्माण हेतु की बैठक

JHANSI NEWS: कुशवाहा समाज के चिरगांव नगर अध्यक्ष कालका प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कुशवाहा समाज पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों सहित नगर एवं क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कुशवाहा समाज के भरतलाल सरकार मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।जिसमें भरत मंदिर के पुनः निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में समाज के सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद कुशवाहा उर्फ लल्ला ने की,जबकि संचालन अर्जुन कुशवाहा ने किया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि भरत मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज की एकता और संस्कृति का प्रतीक भी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण के लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो धन संग्रह, सामग्री प्रबंधन और निर्माण कार्य की देखरेख करेगी। आगामी सप्ताह में पुनः बैठक कर निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में नगर अध्यक्ष कालका प्रसाद कुशवाहा,घनश्याम कुशवाहा, कालका तार बाबू,गजेन्द्र कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा (पिंकू) टोड़ी फतेहपुर,संदीप कुशवाहा,बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई,मनोज कुशवाहा,महेन्द्र कुशवाहा (बिंदी),बहादुर कुशवाहा पवन कुशवाहा,बाबूलाल कुशवाहा सूरज,बादाम कन्हैयालाल,रमेश,बच्चू कुशवाहा,राकेश कुशवाहा अंजनी पुरा,सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *