मानदेय भुगतान के लिए संविदाकर्मियों ने सीएमओ को सौपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: दीपावली का पर्व नजदीक आ जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों के मानदेय का भुगतान नही किया गया। जिससे संविदाकर्मियों ने मानदेय भुगतान करने के लिए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। दीपावली का पर्व नजदीक आ जाने के बाद भी प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कई सारे संविदाकर्मियों के मानदेय का भुगतान नही किया गया है। सितंबर माह में जिले में तैनात किसी भी संविदाकर्मी के मानदेय का भुगतान विभाग द्वारा नही किया तो कुछ संविदाकर्मियों का अगस्त माह का भी मानदेय नही दिया गया है। दो माह से लगातार मानदेय का भुगतान न होने से संविदाकर्मियों के चेहरे लटक गए हैं। दीपावली पर्व  करीब आ जाने के बाद भी मानदेय का भुगतान न करना विभागीय अधिकारियों की शिथिलता को प्रदर्शित कर रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय जाकर संविदाकर्मियों ने सीएमओ को इंक्रीमेंट के साथ मानदेय भुगतान करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दिनेश तिवारी, बृजेश बहादुर सिंह, शिव शंकर मौर्य, डा आदित्य रंजन तिवारी, धर्मवीर सिंह, डॉ नफीस अहमद सहित करे सारे स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *