विंदागंज में भागवात कथा का हुआ आयोजन, पहुंचे पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा

PRATAPGARH NEWS: पूर्व प्रमुख विनोद दुबे पुत्र रमा कांत दुबे के संयोजन में उनके निज निवास, शिवगढ़ विंदागंज में भगवात कथा का आयोजन किया गया। शनिवार को इस कथा के श्रवण हेतु पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर दुबे ने उपस्थितजन का स्वागत करते हुए कथा के महत्व और धार्मिक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। प्रो. शिवाकांत ओझा ने भी भगवात कथा की महत्ता बताते हुए समाज को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक, विद्यार्थी और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा आयोजन आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *