अधिवक्ताओं ने मनाया भा०भा० अभियान के प्रवक्ता का जन्मदिन

PRATAPGARH NEWS: दिवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता के आयोजकत्व में विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट व भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ ईकाई के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय का जन्मदिन अधिवक्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पाण्डेय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन पर सुख समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप अधिवक्ता परिषद महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, परमानंद मिश्र, अरविंद पाण्डेय, प्रभाकर यादव, आशीष शुक्ल, आनन्द शुक्ल, अश्वनी तिवारी, अनुज मिश्र, गुड्डू सहित आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *