Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: कुण्डा क्षेत्र के हीरागंज बैरागीपुर स्थित राधेश्याम फ्यूल स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीज, मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, दी गई दवाएं। फीता काटकर शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आदमी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। स्वास्थ्य का परीक्षण समय समय पर कराते रहने से आदमी गंभीर बीमारी से बच जाता है। सीएचसी महेशगंज से पंप पर पहुंची 6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का शुगर, वीपी, और खून की जांच करके आवश्यक निर्देश के साथ दवाएं दी। इस अवसर पर पेट्रोल पंप मालिक करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने मरीजों को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने की बात कही, इस तरह के शिविर का आयोजन भविष्य में भी कराते रहने की बात कही। डाक्टरों की टीम में डॉ अमन मौर्य, डॉ प्रिया, डॉ रजनीश ,ANM सेनू सिंह, विपिन तिवारी, लैब टेक्नीशियन गौरव,अजय मिश्रा के साथ साथ पेट्रोल पंप का स्टॉफ मौजूद था।