Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने विदेशनीति और विभिन्न राष्ट्रीय मसलों पर मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इस समय प्रदेश भर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानियां पराकाष्ठा पर आ पहुंची है। उन्होने कहा कि धान की फसल के समय भी किसानों को जरूरत की खाद भाजपा सरकार उपलब्ध नही करा पायी। उन्होने कहा कि इसके चलते धान की पैदावार को लेकर कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञों और एजेन्सियों द्वारा प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की खुली आशंका जतायी जा रही है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस समय आलू की बुआई के समय भी किसान डीएपी खाद के लिए मारामारी की पीड़ा से गुजर रहा है। उन्होने कहा कि सरकार व उसके कुप्रबंधन के कारण धान की तरह डीएपी के अभाव में आलू व सरसों की पैदावार के भी मुश्किल में पड़ने को लेकर किसान चिंतित है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की विफलता इस कदर बढ़ गयी है कि देश का किसान, मजदूर, नौजवान, बेरोजगार और पीड़ित महिलाएं हर कदम पर उत्पीड़न का दर्द झेल रही है। बुधवार को रामपुरखास के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय तथा ननौती में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद चर्चा में सरकार की विफलताओं पर कड़े हमले बोले। सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप के द्वारा इक्यावन बार खुलकर सीजफायर की बात दोहराने पर भी मोदी सरकार को घेरे में लिया। उन्होने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण देश का निर्यात क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और अपरिपक्व विदेश नीति के कारण निर्यात के क्षेत्र में वैकल्पिक बाजार को भी लेकर संकट देश के लिए चिन्ताजनक है। उन्होने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया कि वह टंªप के सीजफायर की खुला रट लगातार लगाने पर आखिर खामोश क्यों है? विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दावे भरे अंदाज में कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच आपरेशन सिन्दूर पर देश की बहादुर सेना पाक अधिकृत कश्मीर की तरफ भी बढ़ने लगी है। उन्होने कहा कि अगर ट्रंप के टेªड के दबाव में सीजफायर हुआ है तो यह भारत माता व देश की सेना का अपमान है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने सीजफायर को लेकर किस दबाव में वहां के राष्ट्रपति के दावे को खारिज नही कर पा रहे हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह निर्वाचक नामावलियों की तैयार हो रही सूची पर भी सतर्क दृष्टि बनाएं रखें। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वोट चोरी का मुददा बिहार में विधानसभा चुनाव का अहम मुददा बन गया है। वहीं उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि समानता तथा न्याय और अधिकार के राहुल गांधी के संघर्ष यात्रा को वह गांव गांव जनसंपर्क के जरिए मजबूत आवाज भी दें। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने दौरे में सांगीपुर वार्ड में पूर्व चिकित्साधीक्षक डा0 पुरूषोत्तम शुक्ला के संयोजन में हो रही श्रीमदभागवत कथा में भी शािमल हुए। वहीं जलेशरगंज मार्ग पर सामूहिक श्रीराम कथा में भी सांसद प्रमोद तिवारी ने व्यासपीठ को सम्मानित किया। वीरसिंहपुर गांव में पूर्व प्रधान रामजस सरोज तथा गांव के समाजसेवी चंद्रभान सिंह के निधन पर परिजनों से मिलकर सांसद प्रमोद तिवारी ने स्वयं तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से ढ़ांढस बंधाया। वहीं उन्होनें लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, केडी मिश्र, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, अशोक सिंह, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, दारा सिंह, रामबोध शुक्ल, जयसिंह, सुरेंद्र सिंह ददन, रोहित सिंह, पवन शुक्ल, पन्नालाल पाल, मुरलीधर तिवारी, राकेश चतुर्वेदी आदि रहे।