मिशन शक्ति अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त ने किया जागरूक

VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 15 अक्टूबर, बुधवार को मिशन शक्ति फेज–5 एवं वाराणसी पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बालिकाओं की सुरक्षा के संदर्भ में एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त संकायों की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाराणसी जोन के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ० अतुल अंजान त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य प्रो० विश्वनाथ वर्मा के द्वारा सरस्वती एवं भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र के प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण से  हुआ। इस मौके पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ० अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहां कि आप सबका भविष्य बहुत ही अमूल्य हैं, छात्र जीवन आपके जीवन का सबसे अमूल्य पड़ाव है, हम तभी आगे बढ़ सकते है जब हम सुरक्षित होंगे। सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक है जागरूकता।
कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस वाराणसी द्वारा छात्राओं को कुछ वीडियो क्लिप दिखाए गए जिसमें जागरूकता का संदेश दिया था। वीडियो क्लिप के द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं उसमें होने वाले लाभों के साथ वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं साइबर क्राइम 1930 आदि के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर वंदना पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन डॉ० शिवानंद यादव ने किया। इस अवसर पर प्रो० ऋचा सिंह, प्रो० शुभ्रा सिंह, डॉ० सोनल सिंह, डॉ० प्रज्ञा ओझा, निधि, डॉ० पूर्णिमा पाल, डॉ० पूजा वर्मा सहित सभी छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *