Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की शोक सभा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक ताहिर हसन की अध्यक्षता में हुई। शोक सभा में इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक सुनील दत्त कौटिल्य के बड़े भाई सुरेंद्र श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। उनका निधन बीते सोमवार को हुआ था। शोक सभा में डॉ. सुरेश द्विवेदी, यासर हसन, डॉ. जूली ओझा, नारायणजी गोपाल, अनुराग श्रीवास्तव, उत्पल दास, सलीम अहमद, एल.बी. काला, डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, खुर्शीद अहमद, विवेक सिंह, अजय कुशवाहा, अंकित पांडेय, और प्रीतेश सोनकर आदि सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।