Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित होगा कार्यक्र
PRAYAGRAJ NEWS: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रयागराज महानगर महिला मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर आत्मनिर्भर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद मंडल स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की आहुत बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दें। प्रत्येक मंडल से महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अपनी टीम सहित कम से कम 30 महिलाओं को लेकर आने का प्रयास करें। महिलाओं के बीच कार्यक्रम की जानकारी अभी से पहुंचाने का प्रयास करें। मंडलों में संपर्क करके महिलाओं को कार्यक्रम की जानकारी देने का प्रयास करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित हो सकें। पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विजय लक्ष्मी को महिला सम्मेलन का महानगर प्रभारी बनाया गया हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, कार्यक्रम संयोजिका महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी चन्द्रा अहलूवालिया, रीता सिंह, दुर्गेश नंदिनी, वंदना शर्मा, नीलम त्रिपाठी, कल्पना शर्मा, उषा गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव ,शिखा खन्ना कंचन लता, विनीत गुप्ता, काजल पटेल, सोनी गुप्ता, प्रिया कैथवास, स्वारिका भारद्वाज, दीपमाला श्रीवास्तव, सोनी लखवानी आदि महिला मोर्चा नेत्रियां उपस्थित रहीं।