26 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने अपराध रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने व अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। बुधवार को राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तिलियापुर मोड़ धनसिरिया से अभियुक्त राहुल सोनकर निवासी ग्राम धनसिरिया थाना राजगढ़ को 26 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *