Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया प्रोटोकॉल, कांग्रेसी सक्रिय
FATEHPUR NEWS: जनपद के तुराब अली का पुरवा निवासी दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की रायबरेली में हुई पिटाई से मौत के मामले ने प्रदेशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी घटना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने 17 अक्टूबर 2025 को फतेहपुर पहुंच रहे हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राहुल गांधी 17 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे कार द्वारा फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे और घटना के संबंध में जानकारी लेंगे। कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कानपुर एयरपोर्ट पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करें और इस कार्यक्रम में सहभागी बनें। इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी फतेहपुर में तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।