पुलिस ने किया अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस टीम ने बरामद किए दो कुंतल से अधिक अवैध पटाखे

FATEHPUR NEWS: थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान चलाकर करीब दो कुंतल अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस टीम ने की, जिसमें मौके से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के अवैध पटाखे बरामद किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध व विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त गुरुशरण अग्रहरि उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. धर्मपाल अग्रहरि, निवासी प्रेमनगर, थाना सुल्तानपुर घोष, को पुलिस ने बुधवार को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सुल्तानपुर घोष से प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक आनन्द वर्मा, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल इंद्रवीर सिंह तथा महिला कांस्टेबल रुचि शर्मा तथा फायर सर्विस खागा स्टेशन से फायरमैन चन्द्र प्रकाश एवं फायरमैन अजीत कुमार मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *