Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुक़ूमपुर डेरा में पटाखे की चिंगारी से लगी आग ने एक परिवार की गृहस्थी को राख में बदल दिया। घटना उर्मिला पत्नी संजय सिंह की झोपड़ी में हुई, जहां अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी के द्वारा छोड़े गए पटाखे की चिंगारी झोपड़ी के छप्पर पर गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते झोपड़ी में रखे कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था। पीड़िता उर्मिला ने प्रशासन से निरीक्षण कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती, तो नुकसान कुछ कम हो सकता था।