Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रोटीनयुक्त आहार दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे क्षयरोगी-डॉ मार्कण्डेय
KUSHINAGAR NEWS: शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एकीकृत नि:क्षय दिवस मनाया जाता है। जिसके क्रम में बुधवार को सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश के निर्देश पर स्थानीय सीएचसी पर एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। जिसमें सीएचसी के अंर्तगत सभी आयुष्मान आरोग्य सेन्टरों पर लगभग 355 व्यक्तियों के टीबी की स्क्रीनिंग जिसमें 31सम्भावित व्यक्तियों के बलगम नमूने जाँच के लिये एकत्रित किये गये। चिन्हित 5 नये टीबी रोगियों की दवा शुरू की गयी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 25 टीबी रोगियों को प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली वितरित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अपर मुख्यचिकित्साधिकारी एवं जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन.त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में क्षयरोगियो को निक्षय मित्रों के सहयोग से लगातार प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों को आवाह्न किया कि आप सभी निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त जनपद बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। डॉ त्रिपाठी ने गोद लेने वाले जनपद के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड संचालको के प्रति धन्यबाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी ने कहा कि टीबी रोगियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ निःशुल्क दिया जा रहा है। इसके अलावा समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से प्रोटीनयुक्त आहार मिल रहा उसे भी उपलब्ध कराया जा जिसे रोगी दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे। गोद लेने में सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश, डीटीओ डॉ एस.एन.त्रिपाठी,अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी,एसटीएस शाहिद अंसारी,एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र द्वारा एक-एक मरीज तथा प्राइवेट अल्ट्रासाउंड के संचालको द्वारा 20 टीबी रोगियों को गोद लिया गया। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष मिश्र ने किया तो अतिथियों का स्वागत डॉ गौतम जी गौरव एवं आभार ज्ञापन एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया। इस दौरान फार्मासिस्ट अभिषेक पाण्डेय, लेखाकार राकेश कुमार पांडेय,डीईओ सौरव श्रीवास्तव, ट्रीटमेंट सपोर्टर अशोक गुप्ता, सैम्पल ट्रांसपोर्टर धनश्याम प्रसाद,सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।