Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित 10 दिवसीय यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो स्वदेशी मेले के सातवें दिन मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद श्री साकेत मिश्र द्वारा स्वदेशी मेले में लगे स्थानीय उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया गया। उस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।उन्होंने कहा कि जनपद में निर्मित सभी उत्पाद बेहद गुणवत्तापूर्ण हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम युवा उद्यमी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को चेक एवं टूल किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी मा० प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के भारत एवं उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी देश में निर्मित उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मतलब है कि भारत में प्रत्येक क्षेत्र में दुनिया की सबसे बेहतर चीजों का निर्माण हो , नई तकनीकी का विकास हो, इसके लिए सभी आगे आए एवं देश को आगे ले जाने का कार्य करें।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी माननीय मुख्य अतिथि द्वारा अत्यंत प्रशंसा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।