Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.86 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण का शुभारंभ सजीव प्रसारण के माध्यम से किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सजीव प्रसारण देखा और लाभार्थी महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री का संदेश सुना। कार्यक्रम में लगभग 150 लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सरोजा देवी, शकुंतला, शांति, आरजू बानो, शाहिदा बानो, उषा सहित अन्य को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी चेक प्रदान किए गए।
जनपद में उज्ज्वला योजना के तहत कुल 4,03,934 लाभार्थी आच्छादित हैं, जिनमें से 15 अक्टूबर 2025 को 44,087 लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी अंतरित की जा चुकी है।
शेष लाभार्थियों को रिफिल प्राप्त होने के उपरांत सब्सिडी स्वतः उनके खाते में भेज दी जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने उपस्थित मातृशक्ति को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा –
“इस दिवाली पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ बनाएं और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाएं।”
साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” के लिए समर्थ पोर्टल पर अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।