Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने मंगलवार को उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि भवन में विद्युत व सिविल कार्य अब भी अधूरे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने परियोजना प्रबंधक को 15 नवम्बर 2025 तक सभी विद्युत कार्य पूर्ण करने और सिविल कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्य न पूर्ण होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, तथा चिकित्सा व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज के लिए आने वाले हर मरीज को उचित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरबी कमल, सीएमएस डॉ० जाफरी, डॉ० आशीष यादव, डॉ० रूचिरा सेठी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।