Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: थाना सिकरारा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तों को 32 बोरी अवैध पटाखा व आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओम प्रकाश यादव, उ0नि0 दिनेश कुमार सहित पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई की। 14 अक्टूबर 2025 को रइया गुलजारगंज क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद सिद्दीक पुत्र स्वर्गीय मकसूद अली व अख्तर अली पुत्र स्वर्गीय महबूब अली, दोनों निवासी ग्राम गुलजारगंज, थाना सिकरारा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सिकरारा में मुकदमा संख्या 351/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उ0नि0 ओम प्रकाश यादव, उ0नि0 दिनेश कुमार, हे0कां0 चन्द्र शेखर सिंह, कां0 जितेन्द्र यादव, कां0 संदीप तिवारी (थाना सिकरारा) तथा हे0कां0 अमित राय व हे0कां0 अखिलेश चौधरी (स्वाट टीम जौनपुर) शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, अवैध पटाखों की यह खेप दीपावली से पहले बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए तैयार की जा रही थी।