Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्यमंत्री ने किया वितरण, सिद्धार्थनगर में सांसद और डीएम ने वितरित किए सांकेतिक चेक
SIDHARTHNAGAR NEWS: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली और होली पर निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर (रिफिल) प्रदान किए जाने का कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित किए। सिद्धार्थनगर में, इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और सीडीओ बलराम सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुएँ से होने वाली बीमारियों से निजात दिलाने के लिए यह योजना शुरू की थी, और अब प्रदेश सरकार त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 1.86 करोड़ लाभार्थियों को दो निःशुल्क रिफिल की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दे रही है। सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक विनय वर्मा ने इसे महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी पहल बताया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किए गए और सभी जनपदवासियों को दीपावली की बधाई दी गई।