मंडल स्तरीय दिव्यांग दीपावली मेला का हुआ भव्य शुभारंभ

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी प्रतिभा को सामने लाने का सुनहरा अवसर: विधायक सदर

JHANSI NEWS: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं संस्कार संरक्षण समिति झांसी के तत्वाधान में बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज झांसी प्रांगण में 02 दिवसीय मंडल स्तरीय दिव्यांग दीपावली मेला का शुभारम्भ बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर रवि शर्मा एवं विधायक मऊरानीपुर श्रीमती रश्मि आर्या द्वारा फीता काटकर दीपावली मेला का भव्य शुभारम्भ किया गया। दीपावली मेला शुभारम्भ के अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे मेले दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी प्रतिभा को सामने लाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।” विधायक मऊरानीपुर डाॅ0 रश्मि आर्या ने कहा कि “यह पहल झांसी मंडल के लिए प्रेरणादायक है, जहां दिव्यांगजन अपने हुनर से दीपावली मना रहे हैं, यह सच्चे अर्थों में ‘सबकी दिवाली’ है। मेले में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। आशा स्कूल बबीना और आशा स्कूल झांसी के स्टॉलों पर दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर मोमबत्तियाँ, सजावटी सामान एवं हस्तनिर्मित उत्पादों ने आगंतुकों का मनमोह लिया।  जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी के पी सिंह ने भविष्य में इस प्रकार के दिव्यांगजनों हेतु आयोजन करने पर भी बल दिया. संस्कार संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने बताया कि मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला, उत्पादों और आत्मविश्वास से समाज में नई पहचान बना सकें. कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति मे उपायुक्त स्वतः रोजगार बृजमोहन अम्बेड, उप निदेशक समाज कल्याण  एस0एन0 त्रिपाठी, उपनिदेशक दिव्यांग कल्याण  शिव सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता यादव सहित चंदन असौलिया, जितेंद्र खरे, मोहन, वंदना वर्मा, अनूप कुमार, सर्वेश सक्सेना, शिवानी वर्मा, कल्पना, मधु जांगड़े, संध्या शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, सानू सिद्दीकी, आजाद वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *