अपर नगर आयुक्त ने कई वार्डो का किया निरीक्षण

JHANSI NEWS: अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव की अध्यक्षता में वार्ड नं0 27 डडियापुरा द्वितीय एवं 33 ओरछा गेट बाहर द्वितीय के  पार्षद सुन्दर एवं  राहुल कुशवाहा की उपस्थिति में साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्यो के सम्बन्ध निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम वार्ड नं0 27 में स्थापित रेन बसेरा, मुर्गा मछली मार्केट पर सफाई कर्मचारियो की उपस्थित का सत्यापन मस्टर रोल से किया गया. जिसमें कुल 23 कर्मचारियो में से 05 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनका नागा मस्टररोल में अंकित था। इसके उपरान्त लेबर चैराहा पर निर्मित पार्क का निरीक्षण किया गया जिसकी स्थिति दयनीय थी। पार्क में पाई गई खामियो के सम्बन्ध में मौके पर मोहित गर्ग, अवर अभियन्ता एवं कल्याण सिंह राजपूत, अवर अभियन्ता (वि0/या0) को नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सी0पी0 पैलेस के पास निर्मित नाले में पुलिया के पास कचरा पाया गया जिसे साफ किये जाने हेतु सम्बन्धित सफाई एवं खादय निरीक्षक को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा मौके पर ही कर्मचारियो को भेजकर उक्त समस्या का समाधान कराया गया साथ ही लेवर चैराहे के पास रहने वाले अनुपम सिंह, एडवोकेट की साफ-सफाई से सम्बन्धित समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके उपरान्त वार्ड नं0 33 में रेन बसेरा के पास पुराने शौचालयो का निरीक्षण किया गया. उक्त कार्यवाही में डाॅ0 विनीत कुमार, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त, रघुराज सिंह, मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक, मोहित गर्ग, अवर अभियन्ता एवं कल्याण सिंह राजपूत, अवर अभियन्ता (वि0/याॅ0) भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *