Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ऑपरेशन लंगड़ा :- पुलिस खौफ के आलम में आपराधिक गिरोह
JHANSI NEWS: जनपद पुलिस ने इस वर्ष में कई बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. ऐसे में जनपद पुलिस को अब एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की संज्ञा दी जाने लगी है. खासकर हाल के दिनों में जिस तरह से संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस के हथियार आग उगल रहे हैं. इसकी वजह से जनपद में ऐसे एनकाउंटर को ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की संज्ञा दी जाने लगी है पिछले कुछ माह के दौरान जनपद पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर कर उन्हें फिलहाल अपाहिज बना दिया है. पुलिस की कार्रवाई को लोग ऑपरेशन लंगड़ा से जोड़कर देख रहे हैं. जनपद में एक साल में लगभग 50 से अधिक अपराधियों के पैर में गोली मारी गई. जिसकी वजह से अपराधियों में ऑपरेशन लंगड़ा को लेकर बेहद खौफ है संगठित गिरोह के अपराधियों के खिलाफ जनपद पुलिस के तेवर बड़े कड़े हो गए हैं. अब पुलिस पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को बख्सा नहीं जा रहा है. जवाबी कार्रवाई भी की जा रही है और अपराधियों के पैरों पर गोलियां भी चलाई जा रही है. जनपद पुलिस को अपराधियों के बारे में सटीक इंटेलिजेंस मिल रही है जिसके बाद कार्रवाई की जा रही है ऐसे में अगर कोई पुलिस पर फायरिंग करेगा तो पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ेगी. आम लोग ऐसे एनकाउंटर से काफी खुश नजर आ रहे हैं वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल है.