Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी बाजार के सभागार में बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आम जन को जोड़ने तथा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने की। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जिसका लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट सभागार में भी दिखाया गया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है अब वे धुएं से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी रही हैं। साथ ही महिलाओं को आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर और आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।
चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर गांवों में पार्क और स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी कस्बावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, मनोज गोयल, ध्रुव चतुर्वेदी, सूरज लाल जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, विजय चौरसिया, जुबेर अहमद सहित अन्य व्यवसायी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।