Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एसडीएम व सीओ मयंक द्विवेदी ने पीस कमेटी संग की बैठक, आपसी सहयोग पर दिया बल
SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी पर्वों के मद्देनजर जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में थाना शोहरतगढ़ में पीस कमेटी की एक अहम गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए, सीओ द्विवेदी ने आपसी सहयोग और सतर्कता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।