घटि हुई GST से दीपावली पर कैट को एक लाख करोड़ व्यापार होने का अनुमान

PRAYAGRAJ NEWS: इस दीपावली के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा होने वाले व्यापार को लेकर एक अध्ययन किया गया है। अध्ययन में प्राप्त जानकारी के आधार पर कैट का अनुमान है कि इस दीपावली पर धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पुरे उत्तर प्रदेश में 1 लाख करोड़ का व्यापार होगा। सरकार द्वारा दी गई GST में राहत के कारण कंपनियों में उत्साह का माहौल है और उनमें भी इस अवसर का लाभ उठाने की होड़ सी लगी है। GST के लाभ को जनता तक पहुंचाने के साथ ही साथ, अतिरिक्त छूट, 0% ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर, कैश बैक जैसे छूट दे रही हैं।  इन छूट का फायदा उठाने का ग्राहक ने मन बना लिया है इसलिए इस बार पिछले वर्ष से 20% अधिक कारोबार का अनुमान है। कैट के अध्ययन के अनुसार प्रयागराज में इस वर्ष दिवाली का कुल व्यापार लगभग ₹2200-2500 करोड़ रुपये का रहेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में खर्च का अनुमान इस प्रकार है —13% – खाद्य सामग्री और किराना, 3% – फल और ड्राई फ्रूट, 4% – मिठाई और नमकीन, 12% – वस्त्र और परिधान, 4% – इलेक्ट्रिकल सामान, 8% – इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, 3% – बिल्डर्स हार्डवेयर, 3% – होम डेकोर, 6% – कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर, 3% – बर्तन और किचनवेयर, 3% – पूजा सामग्री, 2% – कन्फेक्शनरी और बेकरी उत्पाद, 4% – फर्निशिंग और फर्नीचर, 8% – गिफ्ट आइटम् तथा 24% – विविध वस्तुएँ और सेवाएँ जिनमें ऑटोमोबाइल, खिलौने, पैकेजिंग, स्टेशनरी, ट्रैवल आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं पर्व पर होने वाले आयोजनों में होटल, बैंकवेट, कैटरर्स का कारोबार भी होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *