Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा नीतियों के विरोध में छात्रों ने जताई नाराजगी
JALAUN NEWS: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई के कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की परीक्षा नीतियों के विरोध में दयानंद वैदिक कॉलज उरई के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रान्त सह मंत्री चित्रांशु सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले डेढ़ साल से जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापनों के माध्यम से अपनी मांगे रख रहा है लेकिन किसी को छात्रों की समस्याओं से कोई लेना देना नही है इसलिए आज यह कदम उठाना पड़ा। आगे विभाग संयोजक अभय दुबे ने कहा कि यदि महाविद्यालय से नोडल केंद्र हटाने का कार्य यदि तत्काल प्रभाव से न किया तो पुनः विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला संयोजक सहयोग नामदेव ने बताया कि आज प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद को विश्वविद्यालय द्वारा समिति बनाकर 3 कार्यदिवस में निस्तारण करने का पत्र प्राप्त होंने के बाद ही परिषद ने आंदोलन रोका है आगे भी यदि छात्रहितों में कोई समस्या आती है तो ऐसे ही परिषद लड़ता आया है और लड़ता रहेगा।