जिले में राहुल गांधी का दौरा आज, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट

FATEHPUR NEWS: जनपद में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का दौरा जनपद में आज होना जिससे जिला प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी दिखाई दी हैं। राहुल गाँधी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित कांग्रेस के 4 सांसद व फतेहपुर सहित आस – पास के जनपदों से हजारों कार्यकताओं के पहुंचने का अनुमान कांग्रेसियों सहित प्रशासन ने करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी में दिखाई दिए हैं। बताते चलें कि बीते दिनों फतेहपुर जिले के हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या के बाद से राजनीती दलों में सरगरमियां छा जाने के बाद आज फतेहपुर जिले के हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से राहुल गांधी मुलाकात करने आ रहें हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला व शहर के कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण, जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारिणी, सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी गण एवं ए आई सी सी व पी सी सी सदस्यगणों के साथ सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों की कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जिलाअध्यक्ष महेश द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी, मोहित कुमार वर्मा, राजीव लोचन निषाद, मिसबाहुल हक, देवी प्रकाश दुबे सहित बडी संख्या में पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसमें राहुल गांधी के जनपद आगमन के साथ हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर न्याय की आवाज बुलन्द करने की तैयारियां तेज हुई हो गयीं थी और दूसरी तरफ़ प्रशासन भी अलर्ट मोड पर सुरक्षा दिखाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *