Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अपवा पत्रकारों का उत्पीड़न हरगिज नहीं करेगा बर्दास्त- प्रदेश अध्यक्ष ओपी गुप्ता
PRATAPGARH NEWS: अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय समीक्षात्मक बैठक शारदा संगीत महाविद्यालय विद्यालय प्रतापगढ़ में गुरुवार को हुई। जहां उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। जिसके क्रम में 02 नवम्बर को जौनपुर, 09 नवम्बर को अमेठी, 16 नवम्बर को अयोध्या, 23 नवम्बर को सुल्तानपुर, 30 नवम्बर को बाराबंकी जिले में बैठक आयोजित की गई है जिसकी सफलता के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को गोण्डा, बस्ती, मऊ, आजमगढ़, बलिया के गठन की अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया। वहीं विमलेश कुमार को वाराणसी मंडल का प्रभारी और प्रमोद कुमार पाण्डेय जौनपुर को सह प्रभारी, मोहम्मद हई को प्रयागराज मण्डल का प्रभारी नियुक्त किया गया। रायबरेली के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य को लखनऊ मण्डल और अमित कुमार पाण्डेय प्रयागराज को चित्रकूट मंडल का दायित्व सौंपा गया। दिसम्बर तक उक्त सभी मण्डलों के गठन को पूरा कराने का शक्त आदेश दिया गया। पूरे प्रदेश भर में एक नवंबर से सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने कहा कि यह अपवा संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने के साथ ही पत्रकारों के हितों व सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहा है आगे भी उनके हक एवम अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। कहा कि पत्रकार मानदेय, पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार आयोग, पत्रकार वृद्धा पेंशन, पत्रकार बीमा, पत्रकार आकस्मिक निधन सहायता आदि जनहित के मामलों को लेकर पिछले आठ सालों से संघर्षरत है जिसकी पूर्ति के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने कहा की अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन पूरे भारत में कई प्रदेशों में अपना परचम लहरा रहा है आने वाले समय में पत्रकारों को पेंशन सहित तमाम सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित किया जाए जिसके लिए सरकार को मजबूर होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम अपवा के जनक राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत के द्वारा प्रेषित कल्याणकारी एजेंडे को सभी पत्रकारों के बीच में ले जायेगे। हमें उम्मीद ही नही विश्वास भी है की हमारी इस जनहित लड़ाई में सबका साथ जरूर मिलेगा। इसके पहले माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। बाद में आए हुए सभी पत्रकारों का सारस्वत सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या मंडल प्रभारी अमरजीत पाण्डेय, वाराणसी मंडल प्रभारी विमलेश कुमार, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष विभा जी, अमेठी जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा, बाराबंकी जिलाध्यक्ष रवीश कुमार तिवारी, जौनपुर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौरसिया, प्रयागराज जिलाध्यक्ष डॉ0 घनश्याम पटेल, रायबरेली जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य के साथ मीडिया प्रभारी वीके सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह सोलंकी, राज किशोर, प्रवीण शुक्ला, अम्मा साहब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे।