मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उठाए कई कड़े कदम

केन्द्र/प्रदेश सरकार संचालित विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार–प्रसार

FATEHPUR NEWS: विकास कार्यों/ निर्माण कार्यों/सीएम डैस बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने केन्द्र /प्रदेश सरकार संचालित विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, विकास परियोजनाओं आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं /नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ वंचित न रहें। संचालित योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए एवं सत्यापन का कार्य भी समय से हो यदि समय से सत्यापन का कार्य नहीं हो रहा है तो संबंधित से समन्वय बनाकर कार्य पूरा करे और रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने 15वें वित्त व पांचवें राज्य वित्त आयोग से ग्राम पंचायतो में कराए गए कार्यों में आवंटित बजट के सापेक्ष भुगतान एवं कार्यों की प्रगति निरंतर समीक्षा करते रहे और समय – समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता का ध्यान रखते रहे। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि गठित स्वयं सहायता समूहों का ज्यादा से ज्यादा क्रेडिट लिंकेज कराए एवं लक्ष्य के अनुसार आरएफ और सीआईएफ भी कराए ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सशक्त होकर आत्म निर्भर बन सके। अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाकर परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा कराए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में शासन के निर्देश के अनुसार अधिकारियों का निरीक्षण समय से करा ले। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी बनवाने के कार्य की निरंतर समीक्षा करते रहे। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग एवं चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराएं। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई कानपुर के प्रतिनिधि द्वारा दपसौरा स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्यों की सही जानकारी न देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई कानपुर के अधिशाषी अभियंता अद्यतन रिपोर्ट से अवगत कराए साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करें यदि स्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं पाया जाता तो संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट आलकर के तहत माध्यमिक/इंटर कालेजों में निर्माण कार्य चल रहा है, का संबंधित उप जिलाधिकारी समय – समय पर निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,  उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता आरईएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *