मिशन शक्ति के तहत उद्योग विभाग द्वारा पूरेभरत में चलाया गया जागरूकता अभियान

PRATAPGARH NEWS: उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के अन्तर्गत ग्रामसभा पूरेभरत में मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन के क्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग द्वारा संचालित योजना एक जनपद एक उत्पाद योजना, टूलकिट योजना के बारे में ऋषिराज सिंह कार्यालय सहायक द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वावलंबन हेतु विभाग द्वारा संचालित ऋणपरक योजनाओं/विभागीय प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं को शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा, सहूलियतों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *