मिशन शक्ति के तहत ग्रामोद्योगी इकाईयों की स्थापना में सहयोग हेतु ग्राम प्रधान को किया गया पुरस्कृत

PRATAPGARH NEWS: मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा  ग्राम प्रधान भुपियामऊ मीना को अधिक से अधिक ग्रामोद्योगी इकाईयों की स्थापना में सहयोग हेतु पुष्प एवं अंगवस्त्रम् देकर पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान से इसी तरह सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रहेन्द्र कुमार शुक्ला सहायक विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाप एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *