Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सीएचसी कुंडा में कराया गया भर्ती
PRATAPGARH NEWS: कुंडा पुलिस किशोरी भगाने के आरोपित को तो नहीं पड़ सकती ,लेकिन एक नाबालिग किशोर को तीन दिन से थाने में बैठाए रखा। गुरुवार की भोर जब किशोर की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कर दिया। दोपहर बाद किशोर के पिता को सूचना देकर बुलवाया और कोई कार्रवाई न करने की बात कह कर किशोर को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कुंडा कोतवाली के ताजपुर इलाके की एक किशोरी को गांव के ही पड़ोस गांव का युवक तीन सितंबर को भगा ले गया था। मामले में किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ नाम मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस नामजद युवक को पकड़ने में तो नाकाम रही ,लेकिन बीते मंगलवार की सुबह गांव के ही अभय गौतम पुत्र धीरेंद्र गौतम को पुलिस पकड़ कर कोतवाली लेकर चली गई। जहां पर पुलिस ने उसे तीन दिनों तक बैठा रखा। गुरुवार की भोर में अचानक किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे बुखार के साथ ठंड लगने लगी यह देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस उसे लेकर सीएचसी कुंडा पहुंची। जहां पर उसका उपचार शुरू किया गया। किशोर के पिता धीरेंद्र गौतम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है ,उसका कहना है कि पुलिस उसके बेटे को क्यों ले गई। इस बात की जानकारी नहीं है, क्योंकि किशोरी को भगाने वाला युवक ना तो मेरे बिरादरी का है और ना ही मेरा पट्टीदार है, ऐसे में आखिरकार तीन दिनों तक मेरे बेटे को थाने में बैठाया रखा गया और तरह-तरह की प्रताडना दी गई। वह पुलिस के रवैया से नाराज है।