पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से संजय गुप्ता ने की शिष्टाचार भेंट

PRAYAGRAJ NEWS: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती से प्रयागराज आगमन के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सर्किट हाउस पहुंच शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। उमाभारती ने संजय गुप्ता के महानगर अध्यक्ष बनने पर आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल, सुधाकर पांडेय, अजय राय, ध्रुव निषाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *