Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी स्व शासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर में एलटी वन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को प्रधानाचार्य प्रो डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डॉक्टर राजन, डॉक्टर सुनील सिंह और डॉक्टर पंकज को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता और उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी और उनकी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अमर उजाला फाउंडेशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अडानी पावर, ब्रह्मा कुमारी और बरनवाल सेवा समिति ने रक्तदान करवाकर जिले में रक्तदाता संस्थाओं के रूप में सम्मानित हुए। इसके अलावा राउंड टेबल, रोटरी क्लब विंध्याचल, भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा मिर्जापुर के आशीष गुप्ता, अपेड फाउंडेशन, जेएमजे एक अपील, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को भी सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं में गौरांग खंडेलवाल, मधु साहू, गायक आनंद देवा और उनकी पत्नी शांति निषाद, अंकित यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता के देखरेख में किया गया।