Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 मीरजापुर जिले की तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा संयोजक बूथ संयोजक एवं सह संयोजक जिले के प्रत्येक विद्यालय में जाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को मतदाता बनायें एवं सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में किये गये कार्यों को शिक्षकों को बताएं। अभी सरकार ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का एलेना किया है । जिससे शिक्षकों के परिवार को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि जब प्रत्येक प्राथमिक शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा TET पास करने के लिए निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक शिक्षकों के हित के लिए सर्वोच्च न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल किया है । भाजपा की सरकार ने स्कूल और शिक्षकों के हित में बहुत सारे काम किये हैं । इसलिए आप सभी अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को मतदाता बनायें । प्रत्येक विद्यालय पर एक संयोजक नियुक्त करें। निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन भी मतदाता भी बनाये जा रहे हैं, जो शिक्षक चाहें ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक का विद्यालय जिस ब्लॉक में है उसी ब्लॉक/नगर पालिका क्षेत्र में फॉर्म जमा किया जायेगा। बैठक का संचालन एवं संयोजक जिलामंत्री भाजपा हेमंत त्रिपाठी रहे। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री गुलाब पासी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, नागेश्वर तिवारी, अखिलेश सिंह, डॉ0 सूर्य प्रताप सिंह, अविनाश यादव, भावेश शर्मा, संजय सिंह, समरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय दूबे, अमरेश तिवारी, मनोज सिंह, शिवप्रसाद दूबे, कामता प्रसाद जायसवाल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने किया।