Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं भारतेन्दु हरिश्चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ । शिविर में शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीर चौरा वाराणसी से डॉक्टर इरा त्रिपाठी, डॉ. राहुल कुमार, डा. राकेश कुमार, डा. आनंद देब पाठक, डॉ. ए. पी यादव उपस्थित रहें| डॉक्टर इरा त्रिपाठी ने मानसिक अवसाद के कारणों एवं इसके निवारण पर प्रकाश डाला। डॉ. आनंद देव ने छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता, संतुलित जीवन शैली के बारें में संबोधित किया।इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार से समस्याओं को बताते हुए निवारण के टिप्स लिए। 100 से ज्यादा छात्राओं ने रक्त परीक्षण कराया।कार्यक्रम के दौरान शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय की टीम , उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा, मिशन शक्ति के सदस्य डॉ शिवानंद यादव, डॉ. सोनल सिंह, निधि, देवयानी बरनवाल, गरिमा सिंह, डॉ पूर्णिमा पाल, डॉ पूजा वर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक प्रो. वंदना पाण्डेय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक प्रज्ञा ओझा ने किया ।