Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा निर्धारित संगठन सृजन अभियान की आवश्यक बैठक वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के चुनाव में नियुक्त सोनभद्र कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में भय और डर का माहौल बना हुआ है।धर्म , जाति और समुदाय के नाम पर अन्याय अत्याचार हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष राम राज गोंड एवं जिला महासचिव एवं प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सर्व समाज के साथ आए दिन अन्याय हो रहे हैं। सभा को जिला कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह, जिले के आर टी आई अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा जिला सचिव राम लाल मौर्य, याक़ूब अली, जिला कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू पांडेय, रोजनी देवी, आदि ब्लॉक एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।