शिक्षक बोलाअब आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं दो महीने से रुका वेतन

दीपावली से पहले जहर खाकर अस्पताल पहुंचा शिक्षक

SIDHARTHNAGAR NEWS: विकास खंड इटवा के परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक शौकेन्द्र गौतम ने गुरुवार को दो माह से वेतन न मिलने के कारण मानसिक और आर्थिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। समय रहते परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उनका इलाज समाचार लिखे जाने तक चल रहा था। घटना के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि शिक्षक शौकेन्द्र गौतम का वेतन पिछले दो महीनों से रुका हुआ था। लगातार विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटने के बावजूद वेतन जारी न होने से वे बेहद परेशान थे। दीपावली के ठीक पहले उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी व्यथा व्यक्त की थी। पत्र में उन्होंने लिखा कि वेतन रोकने से मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ गया है और उनके पास अब आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। शिक्षक द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक का इलाज जारी था और उनकी स्थिति स्थिर है। विभाग ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी शिक्षक के वेतन में अनावश्यक देरी नहीं होगी। इस घटना ने शिक्षा प्रशासन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *