Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) नई दिल्ली के सिविल सर्विसेज़ ऑफिसर इंस्टीट्यूट के सभागर में आयोजित एक भव्य समारोह में कलाम साहब की जयंती पर आयोजित एक नेशनल सेमिनार में यह अवार्ड दिया गया ,जिसका आयोजन तालीमी बेदारी द्वारा किया गया था। यह अवार्ड कैराना की लोकप्रिय सांसद इक़रा हसन चौधरी के कर कमलों द्वारा दानिश आज़ाद अंसारी, मंत्री अल्प संख्यक कल्याण एव वक्फ बोर्ड ,उत्तर प्रदेश सरकार ,प्रो० शाहिद अख्तर, वी०सी० अफशार आलम ,जामिआ हमदर्द यूनिवर्सिटी, डा० अब्दुल कदीर ,चेयरमैन शाहीन ग्रुप की उपस्थिति में दिया गया। खाकसार फिलवक्त शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी यूपी के अध्यक्ष, जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सह संयोजक ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष व जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष हैं।इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था वूमेन पावर फाउंडेशन सिद्धार्थनगर के को-ऑर्डिनेटर भी हैं।इसके पूर्व उन्हें जुबली पोस्ट मीडिया समूह द्वारा “श्रेष्ठ संवाददाता डिजिटल का पुरस्कार” , “चेंज मेकर ऑफ द ईयर नेशनल अवार्ड ” प्रदान किया जा चुका है।फिलवक्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय सग़ीर ए ख़ाकसार ने करीब ढाई दशक पहले पत्रकारिता की शुरुआत नेशनल हेराल्ड ग्रुप के नवजीवन अखबार से की थी जिसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू व नामकरण महात्मा गांधी ने किया था।वह दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी जुड़े रहे हैं। फिलवक्त वह इण्डो- नेपाल पोस्ट नाम से एक वेबपोर्टल का भी संचालन कर रहे हैं।