Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद के सभी सर्किलों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 16.10.2025 को थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस द्वारा एण्टी रोमियो टीम एवं महिला शक्ति पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक स्टंटबाज युवक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त किया गया तथा मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म, बिना हेलमेट वाहन चालक तथा तीन सवारी चलाने वालों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए एम.वी. एक्ट के अंतर्गत चालान एवं समन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में शोहदों की पहचान कर उनके डोजियर तैयार किए गए तथा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।