Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: आगामी त्योहारों धनतेरस, दिपावली, के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे नगर क्षेत्र में 18 से 2 1अक्टूबर तक प्रात 8 बजे से समाप्ति तक जनमानस की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु जनपद इटावा में निम्न प्रकार रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। रूट डायवर्जन प्लान का विवरण पचराहा से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन, राजागंज की तरफ नहीं जा सकेगें, यह वाहन सीओ सिटी चौराहा से तिकोनिया, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगें ।सीओ सिटी चौराहा से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन राजागंज की ओर नहीं जा सकेगें । यह वाहन सीओ सिटी चौराहा से तिकोनिया, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगें । रामू डोसा तिराहा से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन नगर पालिका चौराहा की ओर नहीं जा सकेगें ।यह वाहन सीओ सिटी चौराहा , पचराहा या तिकोनिया होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगें ।नौरंगाबाद चौराहा से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन तिकोनिया की ओर नहीं जा सकेगें । यह वाहन नौरंगाबाद चौकी होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें ।साबितगंज की ओर से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन तहसील चौराहा की ओर नहीं जा सकेगें ।यह वाहन नौरंगावाद चौराहा/तकिया तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगे रामगंज तिराहा से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन तहसील चौराहा की ओर नहीं जा सकेगें ।यह वाहन नौरंगाबाद चौराहा नौरंगाबाद चौकी या शास्त्री चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को सकेंगें ।गाड़ीपुरा से तीन पहिया चार पहिया वाहन तहसील चैराहा की ओर नहीं जा सकेगें। रंगलाल चौराहा से तीन पहिया चार पहिया वाहन तहसील चौराहा की ओर नहीं जा सकेगें।पक्का तालाब की ओर से आने वाले वाहन सीओ सिटी चौराहा से राजागंज की ओर नहीं जा सकेगें ।यह वाहन तिकोनिया, या पचराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगें । प्रदर्शित रूट प्लान में अपरिहार्य स्थिति में थाना कोतवाली अन्तर्गतदो पहिया वाहनों का भी पूर्णतयाः प्रवेश वर्जित किया जाता है।