Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 से 17 अक्टूबर आयोजित हुई जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक एक रजत पदक और एक पदक प्राप्त किया है। प्रयागराज ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनसम्पर्क अधिकारी अतुल सोनकर के अनुसार प्रतियोगिता में आदर्श चौरसिया, आर्यन चौरसिया और जागृति यादव ने स्वर्ण पदक जीता। त्रिगुणात्मिका शीतल शुक्ला ने रजत एवं अभाव्या जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। विजेताओं को एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत मेहरोत्रा, चेयरमैन पंकज जायसवाल, संयुक्त सचिव सत्यदेव यादव और सनी सिंह ने खिलाड़ियों एवं उनके कोच श्रेया सिंह, हर्ष चौधरी, सुनील कुमार, शिवानी यादव को हर्ष जताते हुए बधाई दी है।